EXCEL MENU

 

© 2022. All Rights Reserved.  sampurna painuly

Share on  Twitter Facebook Google Plus

 

Excel View Menu के द्वारा आप एक्सेल फाईल पर कार्य करते समय विभिन्न प्रकार के व्यू का उपयोग कर सकते है, साथ ही इसमें आपको एक एक्सेल फाईल को दूसरी एक्सेल फाईल से लिंक करने का विकल्प भी मिलता है, व उसके डाटा को भी उपयोग कर सकते है। इसमें निम्नलिखित विकल्प मिलते हैः-

1. Workbook Views :-

इस विकल्प के अंतर्गत एक्सेल फाईल के व्यू को बदला जा सकता है, इसमें निम्न प्रकार के व्यू उपलब्ध हैः-

a. Normal:-

एम.एस. एक्सेल फाईल को यह डिफाल्ट व्यू है जो किसी भी एक्सेल फाईल को ओपन करने पर दिखाई देता है।

b. Page Break View:-

यदि आपने एक्सेल फाईल में पेज ब्रेक डाले हो तो इस विकल्प के द्वारा आप केवल ब्रेक किए गए पेजों को देख सकते है, एक्सेल शीट का बाकि भाग इसमें डार्क ग्रे कलर में दिखाई देता है।

c. Page Layout:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल को अलग-अलग पेजों में देख सकते है।

d. Custom Views:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी आवश्यकतानुसार कस्टम व्यू बना सकते है।


2. MS Excel View Menu Show Option:-

इस विकल्प में आपको निम्न विकल्प मिलते है:-

a. Ruler:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करनें पर आप उपर तथा बांयी ओर दिखने वाले स्केल अर्थात रूलर को शो तथा हाइड कर सकते है।

b. Gridlines:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करके आप एक्सेल शीट पर ग्रिडलाईन अर्थात आडी-खडी लाईनो को शो तथा हाइड कर सकते है।

c. Formula Bar:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करनें पर आप एक्सेल फाईल में फार्मूला बार को शो तथा हाइड कर सकते है।

d. Headings:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स पर चेक करने पर आप Row & Column हेडिंग्स को शो तथा हाइड कर सकते है।

1. Row Headings:- एक्सेल शीट पर 1, 2, 3, 4…… नंबर दिखाई देने वाली लाईन को रो हेडिंग कहते है।

2. Column Headings:- एक्सेल शीट पर A, B, C, D…… अल्फाबेट दिखाई देने वाली लाईन को कॉलम हेडिंग कहते है।

d. Headings:-

1. Zoom:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को जूम कर सकते है।

2. 100%:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को 100 प्रतिशत जूम कर सकते है।

3. Zoom to Selection:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में किसी सेलेक्ट किए गए हिस्से को जूम कर सकते है।

4. MS Excel View Menu Window Option:-

a. New Window:-

इस विकल्प के द्वारा वर्तमान खुली हुई एक्सेल फाईल की एक ओर नई कॉपी एक नई विंडो में ओपन कर सकते है। इस विकल्प की महत्वपूर्ण सुविधा यह है कि इसमें आप वर्तमान फाईल की कई कॉपी को एक साथ ओपन कर सकते है तथा सभी कॉपी मुख्य फाईल की तरह कार्य करती है। साथ ही किसी एक कॉपी में कोई बदलाव करने पर वह बदलाव सभी कॉपी में दिखाई देता है। वास्तव में इस विकल्प के द्वारा फाईल की कॉपी बनती नहीं है, केवल दिखाई देती है। फाईल को बंद करने पूरी कॉपनी अपने आप डेलेट हो जाती है।

b. Arrange All:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों को साथ में Virticle, Tiled, Horizontal आदि प्रकार से अरेंज कर सकते है। जिससे सभी को आसानी से देखा जा सके।

c. Freeze Panes (MS Excel View Menu Important):-

यह एम.एस. एक्सेल का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सुविधाजनक विकल्प है। जैसा कि नाम से ही दर्शित है। यह विकल्प एक्सेल शीट में रो तथा कॉलम को फ्रीज करने का कार्य करता है। कई बार एक्सेल फाईल में बहुत अधिक डाटा होता है और हमें स्क्रॉल करना होता है, लेकिन हमें कुछ रो अथवा कॉलम को हर बार देखना होता है, अर्थात यदि आप चाहते है कि कोई रो अथवा कॉलम स्क्रॉल न हो तो इस विकल्प के माध्यम से यह कार्य किया जा सकता है। इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते है:-

एक्सेल शीट को Data को Freeze करने की प्रक्रिया के लिए क्लिक करें।

1. Freeze Top Row:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की पहली रो को फ्रीज किया जा सकता है।

2. Freeze First Column:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट के पहले कॉलम को फ्रीज किया जा सकता है

3. (Row and Column) Freeze Panes:- इस विकल्प के द्वारा हम अपनी आवश्यकतानुसार रो अथवा कॉलम को फ्रीज कर सकते है।

d. Split:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट को दो या अधिक भागो में वर्टिकली स्प्लीट किया जा सकता है, जिसमें एक ही शीट में स्प्लीट किए हुए अलग-अलग भाग, अलग-अलग शीट की तरह कार्य करते है।

e. Hide:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल को हाइड कर सकते है।

f. Unhide:-

इस विकल्प के द्वारा हाइड की गई एक्सेल फाईल को शो कर सकते है।

g. View Side by Side:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों को साईड बाय साइड व्यू कर सकते है।

h. Syncronous Scrolling:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों की स्क्रोलिंग को सिंक्रोनाइज कर सकते है। अर्थात आप चाहते है कि एक फाईल को स्क्राल करने पर दूसरी फाईल अपने आप स्क्रॉल हो अथवा नहीं तो वह कार्य आप इस विकल्प के द्वारा कर सकते है।

i. Reset Window Position:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा आप फाईलो की पॉजिशन को रीसेट कर सकते है।

j. Switch Window:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा आप एक फाईल से दूसरी फाईल में जा सकते है।

5. MS Excel View Menu Macros Option :-

यइ विकल्प एक्सेल फाईल में किए गए बदलाव की प्रक्रियाओं को रिकार्ड करने के लिए किया जाता है। जिसे आप फिरसे किसी अन्य टैक्स्ट अथवा ऑब्जेक्ट  पर उपयोग कर सकते है।



MS Excel Home Menu in Hindi

MS Excel Home Menu के द्वारा एक्सेल फाईल के टैक्स्ट तथा डाटा को डिजाईन कर सकते है, साथ ही टैक्स्ट के फांट, टैक्स्ट की भाषा, टैक्स्ट का साइज आदि एडिटिंग कर सकते है।

आप जैसे ही MS Excel Home Menu पर क्लिक करेंगे तो आपको कई विकल्प जैसे Clipboard, Paragraph, Styles, Font, Editing मिलते है।

         इन विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते है:-

1. MS Excel Home Menu Clipboard Option :-

इस विकल्प के उपयोग के द्वारा आप एक्सेल शीट की Cells के डाटा को कट/कॉपी/पेस्ट आदि कार्य कर सकते है, इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते है :-

नोट:- इस विकल्प हेतु अलग से डॉयलॉग बॉक्स को खोलने के लिए इस विकल्प के दांए कोने पर नीचे की ओर बने हुए एरो पर क्लिक करें।

a) Paste :-

यदि आप अपनी एक्सेल फाईल में कॉपी किया हुआ कोई टेक्स्ट अथवा कोई ऑब्जेक्ट  जैसे फोटो, वीडियो, Shape इत्यादि को पेस्ट कर सकते है।

1. सर्वप्रथम Cell के डाटा अथवा ऑब्जेक्ट को कॉपी करें।

2. इसके बाद एक्सेल फाईल में जिस स्थान पर पेस्ट करना है, उस स्थान पर माउस का कर्सर ले जाकर लेफ्ट बटन दबाए।

3. इसके बाद (‘‘Home Menu‘‘) में जाए तथा (‘‘Paste ‘‘) विकल्प पर क्लिक करें।

b) Cut :-

यदि आप अपनी एक्सेल फाईल में से कोई Cell डाटा अथवा कोई ऑब्जेक्ट  जैसे फोटो, वीडियो, Shape इत्यादि को कट करना चाहते है तो इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

प्रक्रिया :-

1. सर्वप्रथम उस Cell डाटा अथवा ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कट करना है।

2. इसके पश्चात Home मेन्यू में Cut विकल्प पर क्लिक करें।


c) Copy :-

यदि आप अपनी एक्सेल फाईल में से कोई Cell डाटा अथवा कोई ऑब्जेक्ट जैसे फोटो, वीडियो, Shape इत्यादि को कॉपी करना चाहते है तो इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

प्रक्रिया :-

1. सर्वप्रथम उस Cell डाटा अथवा ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कट करना है।

2. इसके पश्चात Home मेन्यू में Copy विकल्प पर क्लिक करें।

d) Format Painter :-

एक्सेल फाईल में यह विकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण है।

यह एक प्रकार का Copy & Paste विकल्प है। जो Copy तथा पेस्ट दोनो कार्य करता है।

एक्सेल फाईल के इस Format Painter तथा Copy & Paste  विकल्प में मुख्य अंतर यह है कि यह केवल सेलेक्ट किए गए Cell डाटा अथवा ऑब्जेक्ट की फोर्मेटिंग को Copy तथा Paste करता है।

उदाहरण:-

अ. फार्मेट विकल्प

ब. नया विकल्प

जब एम.एस. एक्सेल शीट में  ‘‘a‘‘ वाले शब्द ‘’फार्मेट विकल्प’’ को सेलेक्ट करके Format Painter विकल्प पर क्लिक करते है तो माउस के कर्सर का शेप एक ‘‘ब्रश‘‘ में बदल जाएगा

तथा जैसे ही ‘‘b‘‘ वाले टेक्स्ट ‘’नया विकल्प’’  पर माउस का कर्सर ले जाकर माउस का लेफ्ट बटन दबाते है, तो ‘‘b‘‘ वाला शब्द भी ‘‘a ‘‘ की तरह हो जाता है।

अ. फार्मेट विकल्प

ब. नया विकल्प

2. MS Excel Home Menu Font Option:-

इसके द्वारा एक्सेल फाईल में फांट से संबंधित कार्य कर सकते है। जैसे अलग-अलग भाषा को बदलना, फांट/अक्षरो के साइज को बदलना आदि।

इस विकल्प में निम्नलिखित विकल्प होते है:-

नोट:- इस विकल्प के Dialog Box को ओपन करने के लिए इस विकल्प के दांए कोने पर नीचे एक छोटा सा एरो दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

a. Font :-

इस विकल्प के द्वारा आप अपने टेक्स्ट की भाषा बदल सकते है।

एम.एस. एक्सेल में  By Default “Calibri” भाषा सेलेक्ट होती है।

इसमें आप सेलेक्ट करके भाषा को बदलकर हिन्दी अथवा अन्य कोई भाषा कर सकते है।

साथ ही इसमें आपको विभिन्न प्रकार के डिजाईनर तथा अलग-अलग प्रकार के फांट भी मिलते है,

जिससे आप अपने Cell के टैक्स्ट को ज्यादा आकर्षक बना सकते है।

b. Font Size:-

इसमें फांट का साइज नंबरो में दिया होता है, जिसे आप कम-ज्यादा कर सकते है।

1. Decrease Font Size:- इसके द्वारा आप फांट को छोटा कर सकते है।

2. Increase Font Size :- इसके द्वारा आप फांट को बडा कर सकते है।

c. Font Style :-

इसके द्वारा आप अपने एक्सेल शीट के टेक्स्ट को अलग-अलग स्टाईल जैसे गहरे अक्षर, तिरछे अक्षर दे सकते है, इसमें चार विकल्प होते है:-

Bold :- इसके द्वारा एक्सेल शीट के टैक्स्ट को गहरा कर सकते है।

Italic :- इसके द्वारा एक्सेल शीट के टैक्स्ट को तिरछा कर सकते है।

Underline :- इसके द्वारा एक्सेल शीट के टैक्स्ट को अंडरलाईन कर सकते है।

Regular :- यह एक्सेल शीट के टैक्स्ट का By Default स्टाईल होता है।

d. Strikethrough :-

इसके द्वारा एक्सेल शीट के टैक्स्ट को बीच से लाईन से क्रास कर सकते है जैसे :- DEFAULT

e. Supperscript :-

इसके द्वारा एक्सेल शीट के किसी टेक्स्ट को ऊपर लिख सकते है जैसे:-  1st 102

f. Subscript :-

इसके द्वारा एक्सेल शीट के किसी टेक्स्ट को नीचे लिख सकते है जैसे:- H20,   CO2

g. Text Highlight Color :-

इसके द्वारा एक्सेल शीट के Cell को कलर दे सकते है। जैसे

This M S Excel is a application software and this is very useful. we can create design, webpage etc. M S Excel is very simple to learn and also very useful for our daily works.

l. Text Color :-

इसके द्वारा एक्सेल शीट के टैक्स्ट को अलग-अलग कलर दे सकते है, जैसे:-

This M S Excel is a application software and this is very useful. we can create design, webpage etc. M S Excel is very simple to learn and also very useful for our daily works.

MS Excel Home Menu Border Option:-

1. Borders:- इसमें आपको कई विकल्प जैसे Botttom Border, Top Border, Left Border, Right Border, No Border, All Borders, Outside Borders आदि मिलते है, जिनके द्वारा आप अपनी आवश्यकतानुसार Cells में बॉर्डर डाल सकते है1

2. Draw Border:- यह एक्सेल शीट में Cells पर बॉर्डर डालने हेतु शॉर्टकट टूल है। इस टूल के द्वारा केवल एक Cell में बॉर्डर डाल सकते है। यदि एक से अधिक Cell में बॉर्डर डालने हेतु इस शॉर्टकट टूल का उपयोग किया जाता है तो Cells में केवल आउटसाइड बॉर्डर डलती है।

3. Draw Border Grid:- यह विकल्प भी एक्सेल शीट में Cells पर बॉर्डर डालने हेतु शॉर्टकट टूल है। इस विकल्प का उपयोग एक से अधिक Cell पर करने पर आउटसाइड बॉर्डर के साथ-साथ इन्साइड बॉर्डर भी डाली जा सकती है।

4. Erase Border:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में Cells पर डाली गई बॉर्डर को हटा सकते है।

5. Line Color:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में Cells पर डाली गई बॉर्डर के कलर को बदल सकते है।

6. Line Style:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में Cells पर डाली गई बॉर्डर को अलग-अलग स्टाईल दे सकते है।

3. MS Excel Home Menu Alignment Option :-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की सेल के डाटा को Align कर सकते है।

एक्सेल शीट की सेल में डाटा को दो प्रकार से एलाईन किया जा सकता है:-

a. Horizontal Alignment :-

सेल में डाटा को Horizontal Align करने के लिए सामान्यत: उपयोग किए जाने वाले निम्न विकल्प मिलते है:-

1.

1. Left Align:- सेल में डाटा को बांयी ओर एलाईन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

2. Middle Align:- सेल में डाटा को Horizontal बीच में एलाईन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

3. Right Align:-सेल में डाटा को दांयी ओर एलाईन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

4. Justify Align:-इस विकल्प का चयन करने पर सेल का डाटा दांयी ओर तथा बांयी से बराबर दूरी पर एलाइन हो जाता है।

b. Verticle Alignment:-

सेल में डाटा को Verticle Align करने के लिए सामान्यत: उपयोग किए जाने वाले निम्न विकल्प मिलते है:-

1.

1. Top Align:- सेल में डाटा को ऊपर की ओर एलाइन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

2. Middle Align:- सेल में डाटा को Verticle बीच में एलाईन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

3. Bottom Align:- सेल में डाटा को नीचे की ओर एलाइन करने के लिए इस विकल्प का चयन करते है।

4. Justify Align:- इस विकल्प का चयन करने पर सेल का डाटा ऊपर तथा नीचे से बराबर दूरी पर एलाइन हो जाता है।

c. Orientation:-

इस विकल्प के द्वारा सेल के डाटा के आरिएंटेशन को बदला जा सकता है।

अर्थात आप अपनी आवश्यकतानुसार सेल के डाटा को Rotate कर सकते है। जैसे

1.

1. Indent:- इस विकल्प के द्वारा सेल के डाटा को दांयी या बांयी ओर से इंडेंट कर सकते है अर्थात दांयी अथवा बांयी ओर की बॉर्डर से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

2. Wrap Text:- कई बार शीट के सेल्स में डाटा सेल से बाहर निकल जाता है अथवा पूरा डाटा दिखाई नहीं देता तब इस विकल्प Wrap Text का उपयोग करते है। इस विकल्प पर क्लिक करने पर सेल उसमें डाले गए डाटा के अनुसार आकार ले लेता है। साथ ही इसी विकल्प से Wrap Text किए गए डाटा से Wrap Text की सुविधा को हटा भी सकते है।

3. Shrink to Fit:- इस विकल्प पर क्लिक करने पर सेल का डाटा सेल में फिट होने के लिए फांट के साइज को छोटा कर देता है।

d. MS Excel Home Menu Merge & Centre Option:-

कई बार एक्सेल में कार्य करते समय एक से अधिक सेल को आपस में जोडने की आवश्यकता होती है,

ऐसे में सेल्स के बीच की बॉर्डर को हटाने तथा सेल्स को आपस में जोडने के लिए इस विकल्प का उपयोग किया जाता है।

साथ ही इसी विकल्प से Merge की गई सेल्स को Unmerge भी किया जा सकता है।

4. MS Excel Home Menu Numbers Option:-

यह विकल्प एक्सेल शीट में कार्य करने हेतु बहुत ही आवश्यक है। कई बार हमें एक्सेल शीट की किसी सेल में नंबर डाटा डालना होता है, तो कई बार दिनांक डालनी होती है।

इस प्रकार हमे कार्य करने हेतु अलग-अलग प्रकार के डाटा फार्मेट की आवश्यकता होती क्योंकि दिनांक को अलग प्रकार से लिखते है, नंबर को अलग प्रकार से, तथा समय अलग प्रकार से लिखते है।  

इस विकल्प के माध्यम से आप सेल्स को अलग-अलग प्रकार से फार्मेट कर सकते है, कि किस सेल में नंबर फार्मेट डाटा आए और किस सेल का डाटा दिनांक फार्मेट में आए।

इसमें निम्न प्रकार के डाटा फार्मेट मिलते है:- Generl, Number, Currency, Accounting, Date, Time, Percentage, Fraction, Scientific, Text, Special, Custom आदि

5. MS Excel Home Menu Styles Option:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में सेलों को विभिन्न प्रकार से स्टाईल कर सकते है। इसमें निम्न विकल्प मिलते है:-

a. Cell Style:-

इस विकल्प के माध्यम से एक्सेल शीट में सेल को पहले से दी हुई विभिन्न स्टाईल का उपयोग करके डिजाईन किया जा सकता है,

जैसे सेल का कलर, सेल के डाटा का कलर, सेल की बॉर्डर आदि।

साथ ही अपनी आवश्यकतानुसार नई स्टाईल भी बना सकते है।

एक्सेल शीट में सेल पर होने वाले विभिन्न कार्यो के लिए क्लिक करें।

b. MS Excel Home Menu Conditional Formatting Option:-

कई बार हमें एक्सेल शीट के सेल्स को अलग-अलग डिफाईन करना होता है।

जैसे यदि हमारा डाटा नंबर से संबंधित है जिसमें 1 से लेकर 100 तक नंबर और हम चाहते है कि 10 से ज्यादा बड़ा नंबर हो उस सेल का कलर अलग हो तथा 50 से ज्यादा बड़ा नंबर हो उस सेल का कलर अलग हो तो यह कार्य हम Conditional Formatting का उपयोग करके कर सकते है।

इसमें आपको सेल्स को फार्मेट करने हेतु विभिन्न प्रकार की कंडिशन मिलती है,

जिनका उपयोग करके आप आसानी से सेल्स को फार्मेट कर सकते है।

1.

1. Highlight Cells Rules.

2. Top/Bottom Rules.

3. Data Bars.

4. Color Scales.

5. Icon Sets.

एक्सेल शीट में Conditional Formatting की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के लिए क्लिक करें।

c. MS Excel Home Menu Format as Table Option:-

सामान्यत: एक्सेल फाईल की शीट टेबल फार्म में होती है, लेकिन आप अपनी आवश्यकतानुसार Cells को भी पहले से दिए हुए टेबल टेम्प्लेट़स के द्वारा टेबल के रूप में डिजाईन कर सकते है अथवा अपनी आवश्यकतानुसार नई टेबल स्टाईल/डिजाईन कर सकते है।

जिससे आपकी एक शीट में एक से अधिक टेबल को अलग-अलग डिजाईन तथा फार्मेट में बनाया जा सकेगा।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपसे टेबल हेतु सेल्स की रेंज के लिए पूछा जाएगा,

आप जितनी सेल्स की टेबल बनाना चाहते है, उन्हें सेलेक्ट करें तथा ओ.के. पर क्लिक करें।

एक्सेल शीट में टेबल डालने के लिए क्लिक करें।

1. MS Excel Home Menu Cells Option:-

इस विकल्प में एक्सेल शीट तथा शीट के सेल्स को फार्मेट करने, नई सेल्स व शीट इन्सर्ट करने, सेल्स तथा शीट डेलेट करने आदि कार्य करने हेतु विकल्प मिलते है:-

a. Insert:-

इस विकल्प के द्वारा नई सेल अथवा नई शीट जोडने का कार्य किया जाता है।

1.

1. Insert Cell:- इस विकल्प के द्वारा नई सेल इन्सर्ट की जा सकती है।

2. (इन्सर्ट शीट ) Insert Sheet:- इस विकल्प के द्वारा नई शीट इन्सर्ट की जा सकती है।

3. Insert Sheet Rows:- इस विकल्प के द्वारा नई रो इन्सर्ट की जा सकती है।

4. Insert Sheet Columns:- इस विकल्प के द्वारा नया कॉलम इन्सर्ट किया जा सकता है।

b. Delete:-

इस विकल्प के द्वारा सेल अथवा शीट को डेलेट किया जा सकता है।

1.

1. Delete Cell:- इस विकल्प के द्वारा सेल डेलेट की जा सकती है।

2. (डेलेट शीट ) Delete Sheet:- इस विकल्प के द्वारा शीट डेलेट की जा सकती है।

3. Delete Sheet Rows:- इस विकल्प के द्वारा रो डेलेट की सकती है।

4. Delete Sheet Columns:- इस विकल्प के द्वारा कॉलम डेलेट किया जा सकता है।

c. Format:-

इस विकल्प के द्वारा सेल के साइज, विजिबिलिटी तथा प्रोटेक्शन आदि को फार्मेट किया जा सकता है।

1.

1. Cell Size:- इस विकल्प के द्वारा सेल (रो तथा कॉलम) की Height & Width को बदला जा सकता है।

1. Row Height:- इस विकल्प के द्वारा सेल अथवा रो की हाइट को बदला जा सकता है।

2. AutoFit Row Height:- इसका चयन करने रो की हाइट सेल के डाटा के अनुसार AutoFit हो जाती है।

3. Column Width:- इस विकल्प के द्वारा सेल अथवा कॉलम की Width को बदला जा सकता है।

4. AutoFit Column Width:- इसका चयन करने कॉलम की Width सेल के डाटा के अनुसार AutoFit हो जाती है।

5. Default Width:- इस विकल्प के द्वारा सभी सेल्स के कॉलम की Default Width को बदला जा सकता है।

2. Visibility:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में किसी रो अथवा कॉलम को Hide अथवा Unhide कर सकते है। साथ ही आप एक्सेल फाईल की किसी शीट को भी Hide अथवा Unhide कर सकते है।

3. Organize Sheets:-इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की शीट को Organize किया जा सकता है।

1. Rename Sheet:- इसके द्वारा एक्सेल फाईल की किसी शीट का नाम बदला जा सकता है।

2. Move or Copy Sheet:-इसके द्वारा एक्सेल फाईल की शीट को कॉपी किया जा सकता है अथवा उसे एक जगह से दूसरी जगह मूव किया जा सकता है।

3. Tab Color:-इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की शीट का टेब कलर (जहां बांयी ओर नीचे शीट का नाम दिखाई देता है) को बदला जा सकता है।

4. MS Excel Home Menu Protections Option:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की किसी शीट अथवा सेल को प्रोटेक्ट किया जा सकता हैा

1.Protect Sheet:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की किसी शीट में पासवर्ड डाल सकते है।

इस विकल्प का प्रयोग करने पर शीट में कोई बदलाव करने हेतु आपको पासवर्ड डालना होता है।

इस प्रकार आप शीट को अनचाहे बदलाव से प्रोटेक्ट कर सकते है।

2.Lock Cell:- यदि आपने एक्सेल शीट को पासवर्ड प्रोटेक्टेड किया है, तो आप इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

इस विकल्प के द्वारा पासवर्ड प्रोटेक्टेड की गई एक्सेल शीट की एक या एक से अधिक सेल्स को लॉक अथवा अनलॉक कर सकते है।

जिससे शीट का पासवर्ड डाले बिना ही अनलॉक की गई सेल्स के डाटा को बदला जा सके।

एक्सेल शीट को प्रोटेक्ट करने की प्रोसेस के लिए क्लिक करें।

2. MS Excel Home Menu Editing Option:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट के सेल डाटा को एडिट, क्लियर व फाइंड किया जा सकता है:-

a. Sum:-

एक्सेल शीट में कार्य करते समय हमें डाटा पर फार्मुला लगाने की सुविधा मिलती है।

इसके लिए हमें फार्मुला बार मिलती है, साथ ही अलग-अलग प्रकार के फार्मुला हेतु एक मुख्य  विकल्प मेन्यू Formulas मिलता है।

एक्सेल शीट में कुछ फार्मुला जैसे Sum, Count Number, Maximum, Minimum, Average आदि की आवश्यकता अधिक होती है,

ऐसे में इस विकल्प के द्वारा इन फार्मुला के लिए शॉर्टकट की उपलब्ध कराया गया है।

जिसके द्वारा आप इन फार्मुला को आसानी से उपयोग कर सकते है।

इसके अलावा More Formula विकल्प के द्वारा दूसरे फार्मुला भी उपयोग कर सकते है।

b. Fill:-

एक्सेल शीट में कार्य करते समय कई बार हमें नंबर की सीरीज जैसे 1 से लेकर 20 तक डालनी होती है। आपको यह नंबर एक-एक करके डालने की आवश्यकता नहीं है,

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी आवश्यकतानुसार रो अथवा कॉलम में नंबर सीरीज डाल सकते है।

c. Clear:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में उपयोग की गई फार्मेटिंग, फार्मुला एवं कंटेंट डाटा को क्लियर किया जा कसता है।

d. Sort & Filter:-

इस विकल्प के द्वारा आप डाटा को Sort अथवा Filter किया जा सकता है।

1.

1. Sort :- एक्सेल शीट में कई बार हमें डाटा को एक सीरीज जैसे घटते क्रम अथवा बढते क्रम में व्यवस्थित करना होता है, अथवा अंग्रेजी के अल्फाबेट के क्रम A to Z अथवा Z to A में व्यवस्थित करना होता है, यह कार्य हम Sort विकल्प के द्वारा कर सकते है। इस विकल्प में आपको अपनी आवश्यकतानुसार डाटा को Sort करने के लिए Custom Sort का विकल्प मिलता है।

2. Filter:- एक्सेल शीट में कार्य करते समय कई बार एक शीट में बहुत अधिक डाटा होता है, ऐसे में यदि हमे कोई चुनिंदा डाटा देखना होता है, तो हम डाटा को फिल्टर विकल्प का उपयोग करके देख सकते है। जैसे यदि एक्सेल शीट में एक वर्ष के बारह महिनो का डाटा है, और आप चाहते है, कि केवल किसी एक महिने का ही डाटा देखे तो आप फिल्टर विकल्प का उपयोग कर सकते है।

e. Find & Replace:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में डाटा को ढूंढा जा सकता है, उसे किसी अन्य डाटा से बदला जा सकता है, साथ ही एक सेल से दूसरी सेल, एक रो से दूसरी रो आदि में जाया जा सकता है।

a. Find :–

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल वर्कबुक अथवा शीट में डाटा का ढूंढा जा सकता है।

Find What विकल्प में दिया गया टैक्स्ट मेच होने पर कर्सर उस टैक्स्ट पर पहुंच जाता है तथा मेच होने वाला टैक्स्ट हाइलाईट हो जाता है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स खुलता है। इसमें आपको निम्न विकल्प मिलता है:-

1.

1. Find What:- इस विकल्प में वह टैक्स्ट डालना होता है, जिसे ढूंढना है।

2. Within:- एक्सेल शीट में एक से अधिक शीट हो सकती है, ऐसे में आप चाहे तो Find What में दिए गए टैक्स्ट को किसी एक शीट में ढूंढ सकते है, अथवा पूरी एक्सेल वर्कबुक में ढूंढ सकते है।

3. Search:- इस विकल्प में आप यह सेट कर सकते है, Find What में दिए गए टैक्स्ट की सर्च रो में करनी है अथवा कॉलम में।

4. Look in:- इस विकल्प में आप यह सेट कर सकते है, कि Find What में दिए गए टैक्स्ट को Comments, Value अथवा Formula में सर्च करना है।

5. MS Excel Home Menu  in Hindi

6. Find Next:-इस विकल्प के द्वारा आप अगले टैक्स्ट को ढूंढ सकते है।

7. Find All:- इस विकल्प के द्वारा Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होने वाले सारे टैक्स्ट को एक साथ ढूंढा जा सकता है।

8. Match Case:- इस विकल्प के चेक बॉक्स पर क्लिक करने Find What में डाले गए टैक्स्ट के केस के अनुसार सर्च होता है। जैसे केवल केपिटल लेटर अथवा स्मॉल लेटर, जैसे आप चाहते है कि Match MATCH Match MATCH में से केवल केपिटल लेटर वाले MATCH को ही सर्च करें।

9. Match Entire Cell Contents:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर वही सेल का टैक्स्ट सर्च होता है, जो Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होता है। जैसे यदि फाईल में डाटा है, Friday, Fri, Fridays और यदि Find What में हम “Fri” डालते है, तथा इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करते है,तो हमे केवल Fri ही मिलता है, क्योकि इसी सेल का डाटा Find What में डाले गए डाटा का एक्सेक्ट (हुबहू) मेच होता है।

b. Replace :–

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की किसी सेल का डाटा दूसरे डाटा से बदल सकते है।

Find What विकल्प में दिया गया टैक्स्ट मेच होने पर कर्सर उस टैक्स्ट पर पहुंच जाता है तथा मेच होने वाला टैक्स्ट हाइलाईट हो जाता है  जिसे Replace अथवा Replace All विकल्प के द्वारा Replace With में दिए गए टैक्स्ट से बदला जा सकता है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स खुलता है।

इसमें आपको निम्न विकल्प मिलता है:-

1. Find What:- इस विकल्प में वह टैक्स्ट डालना होता है, जिसे बदलना है।

2. Replace With:- इस विकल्प में वह टैक्स्ट डालना है, जिसे Find What में दिए गए डाटा के स्थान पर बदलना है।

3. Within:- एक्सेल शीट में एक से अधिक शीट हो सकती है, ऐसे में आप चाहे तो Find What में दिए गए टैक्स्ट को किसी एक शीट में ढूंढ सकते है, अथवा पूरी एक्सेल वर्कबुक में ढूंढ सकते है तथा उसे बदल सकते है।

4. Search:- इस विकल्प में आप यह सेट कर सकते है, Find What में दिए गए टैक्स्ट की सर्च रो में करनी है अथवा कॉलम में, तथा उसे बदल सकते है।

5. Look in:- इस विकल्प में आप यह सेट कर सकते है, कि Find What में दिए गए टैक्स्ट को Comments, Value अथवा Formula में सर्च करना है तथा उसे बदल सकते है।

6. MS Excel Home Menu

7. Find Next:-इस विकल्प के द्वारा आप अगले टैक्स्ट को ढूंढ सकते है जिसे बदलना है।

8. Find All:- इस विकल्प के द्वारा Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होने वाले सारे टैक्स्ट को एक साथ ढूंढा जा सकता है।

9. Replace:- इस विकल्प के द्वारा आप Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होने होने वाले टैक्स्ट को Replace With वाले टैक्स्ट के साथ एक-एक करके बदला जा सकता है।

10. Replace All:- इस विकल्प के द्वारा आप Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होने होने वाले सभी टैक्स्ट को Replace With वाले टैक्स्ट से एक सााथ बदला जा सकता है।

11. Match Case:- इस विकल्प के चेक बॉक्स पर क्लिक करने Find What में डाले गए टैक्स्ट के केस के अनुसार सर्च होता है, तथा उसे बदल सकते है। जैसे केवल केपिटल लेटर अथवा स्मॉल लेटर, जैसे आप चाहते है कि Match MATCH Match MATCH में से केवल केपिटल लेटर वाले MATCH को ही सर्च करें।

12. Match Entire Cell Contents:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर वही सेल का टैक्स्ट सर्च होता है, जो Find What में दिए गए टैक्स्ट से मेच होता है, तथा उसे बदल सकते है। जैसे यदि फाईल में डाटा है, Friday, Fri, Fridays और यदि Find What में हम “Fri” डालते है, तथा इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करते है,तो हमे केवल Fri ही मिलता है, क्योकि इसी सेल का डाटा Find What में डाले गए डाटा का एक्सेक्ट (हुबहू) मेच होता है।

c. Go To:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में किसी एक सेल से दूसरी सेल, एक रो से दूसरी रो, एक कॉलम से दूसरे कॉलम में Jump कर सकते है।

इसमें आप Formula, Comments, Conditional Formatting आदि पर जा सकते है।




MS Excel Insert Menu in Hindi

इसमें हमें निम्नलिखित विकल्प मिलते है:-

1. MS Excel Insert Menu Tables Option:-

हालांकि एम.एस. एक्सेल शीट टेबल फार्म में ही होती है।

लेकिन इस विकल्प के द्वारा हम एक्सेल शीट में अलग-अलग टेबल बना सकते है, जो अलग-अलग कार्य करती है,

साथ ही उसे विभिन्न प्रकार से डिजाईन कर सकते है,

साथ ही हर एक टेबल के डाटा को अलग-अलग प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है।

एक्सेल शीट में टेबल इन्सर्ट करने के लिए क्लिक करें।

a. Table:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी आवश्यकतानुसार सैल्स की रेंज हेतु टेबल बना सकते है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है, जिसमें आपसे सेल रेंज के लिए विकल्प मिलता है,

सेल रेंज सेलेक्ट करके ओ.के. पर क्लिक करने पर आपके द्वारा सेलेक्ट की गई सेल रेंज पर पहले से बनी हुई टेबल टेम्प्लेट्स से एक टेबल डिजाईन हो जाती है।

टेबल में First Row, Last Row, Left Column, Right Column, Filter Buttons आदि होते है।

MS Excel Insert Menu image:-


b. Pivot Table:-

इस विकल्प के द्वारा एम.एस. एक्सेल शीट के किसी सेल रेंज के डाटा अथवा टेबल के डाटा हेतु एक Pivot Table बनाई जा सकत है।

Pivot Table भी एक प्रकार की टेबल ही है, लेकिन यह एक एडवांस टेबल होती है।

इस टेबल का अपना कोई डाटा नहीं होता है, बल्कि इसके द्वारा एक्सेल शीट की किसी सेल रेंज के डाटा अथवा किसी टेबल के डाटा को एक्सेस किया जाता है।

तथा एक्सेस किए गए डाटा से विभिन्न प्रकार से डाटा को फिल्टर कर  देखा जा सकता है तथा प्रिंट भी किया जा सकता है।

कई बार एक्सेल शीट में बहुत अधिक डाटा होता है, ऐसे में हमें कई बार कुछ Perticular डाटा चाहिए होता है, इस कार्य हेतु Pivot Table बहुत उपयोगी है।

2. MS Excel Insert Menu Illustrations Option:-

इस विकल्प के द्वारा एम.एस. एक्सेल में शेप, आईकन आदि डाल सकते है।

a. Shape:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में शेप जैसे लाईन, स्क्वायर बॉक्स , सर्कल एवं अन्य डिजाईन की शेप को इन्सर्ट कर सकते है।

b. Icon:-

1. इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में ग्राफीक/आईकन्स जैसे इमोजी, घडी का आईकन आदि को इन्सर्ट कर सकते है।

c. Pictures:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में पिक्चर/फोटो डाल सकते है, इस विकल्प में आप निम्न विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल में पिक्चर/फोटो डाल सकते हैः-

1.

1. This Device:- इस विकल्प के द्वारा आप अपने कम्प्यूटर/लेपटॉप में सेव पिक्चर/फोटो को एक्सेल फाईल में इन्सर्ट कर सकते है।

2. Stock Images:- इस विकल्प के द्वारा आप माइक्रोसोफ्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाईन स्टॉक पिक्चर/फोटो को एक्सेल फाईल में इन्सर्ट कर सकते है।

3. Online Pictues:- इस विकल्प के द्वारा आप ऑनलाईन पिक्चर/फोटो को एक्सेल फाईल में इन्सर्ट कर सकते है।

3. Screenshot:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में तुरंत स्क्रीनशॉट  लेकर उसे इन्सर्ट कर सकते है, यह एक पिक्चर/फोटो के रूप में ही होती है।

a. 3-D Models:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में 3-डी मॉडल को इन्सर्ट कर सकते है।

b. Smart Art:-

इस विकल्प के द्वारा आप  एक्सेल फाईल में स्मार्ट आर्ट जैसे शेप का हाइरार्की ग्रुप आदि को इन्सर्ट कर सकते है।

c. Chart:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में किसी सेल रेंज के डाटा के एनालिसीस हेतु चार्ट जैसे पाई चार्ट, बार चार्ट आदि को इन्सर्ट कर सकते है।

4. MS Excel Insert Menu Add-ins:-

यह विकल्प एम.एस. एक्सेल में विभिन्न कार्यो के लिए कुछ एप तथा टूल एड करने की सुविधा प्रदान करता है,जो ऑनलाईन स्टोर पर उपलब्ध होते है।

5. MS Excel Insert Menu 3-D Map:-

एम.एस. एक्सेल शीट में यदि आप जियोग्राफिकल डाटा इन्सर्ट करते है, तो आप उस डाटा के लिए एक 3-डी मेप बना सकते है।

जिसमें आप अपनी डाटा में उपलब्ध लोकेशन तथा टाईम को 3-डी मेप में इन्सर्ट कर सकते है।

साथ ही अपनी आवश्यकतानुसार विडियों भी बना सकते है।

6. MS Excel Insert Menu Sparklines:-

एम.एस. एक्सेल शीट में स्पार्कलाईन्स छोटे (मिनी) चार्ट इन्सर्ट कर सकते है।

यह केवल एक रो अथवा एक कॉलम के डाटा पर ही कार्य करता है।

हर एक रो तथा कॉलम के लिए अलग-अलग स्पार्कलाईन्स बनाई जा सकती है।

स्पार्कलाईन्स के कुछ प्रकार निम्न है:-

1.

1. Line :- यह स्पार्कलाईन एक लाईन की तरह चार्ट बनाती है।

2. Column:- यह स्पार्कलाईन बार चार्ट की तरह कॉलम के रूप में चार्ट बनाती है। जिसमें हर कॉलम एक सेल के डाटा को दर्शाता है।

3. Win/Loss:- यह स्पार्कलाईन भी कॉलम स्पार्कलाईन की तरह कार्य करता है। इस स्पार्कलाईन का उपयोग तब किया जाता है, जब किसी रो अथवा कॉलम की सेलो में ऋणात्मक (Negative जैसे -100) तथा धनात्मक (Positive जैसे +100) दोनो प्रकार की वेल्यू अथवा डाटा हो। इसमें नेगेटिव वेल्य लाईन के नीचे कॉलम बनाती है, तथा पॉजीटिव वेल्यू लाईन के ऊपर कॉलम बनाती है।

7. MS Excel Insert Menu Filters:-

यह विकल्प एम.एस. एक्सेल में विभिन्न कार्यो के लिए कुछ एप तथा टूल एड करने की सुविधा प्रदान करता है,जो ऑनलाईन स्टोर पर उपलब्ध होते है।

a. Insert Slicer:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में इन्सर्ट की गई टेबल के किसी कॉलम के लिए एक अलग बॉक्स बनाया जा सकता है,

जिसमें सेलेक्ट किए गए कॉलम की पूरी वेल्यू बटन्स के रूप में टेबल फार्म में होती है।

इन बटन को क्लिक भी किया जा सकता है।

साथ ही इस विकल्प के द्वारा स्लाइसर बॉक्स की वेल्यू को सेलेक्ट कर हम Table में उस वेल्यू से संबंधित डाटा को देख सकते है।

कई बार Table में कॉलम अधिक होते है,

ऐसे में यदि हम चाहते है कि कोई एक कॉलम की वेल्यू हमें स्क्रीन पर हमेशा दिखे तो आप इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

b. Insert Timeline:-

यह विकल्प भी Insert Slicer की तरह ही कार्य करता है।

इसमें भी चुने हुए कॉलम के लिए एक नया बॉक्स बनता है।

इसमें अंतर यह है कि यह केवल उसी कॉलम हेतु टाईमलाईन बॉक्स बनाता है, जिसमें Date Format का डाटा होता है।

a. Link:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की किसी सेल अथवा सेल रेंज में ऑफलाईन (कम्प्यूटर/ लेपटॉप में सेव फाईल) अथवा ऑनलाईन फाईलों को लिंक किया जा सकता है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स  ओपन होगा, जिसमें निम्न लिखित आवश्यक विकल्प होते हैः-

1. Existing File or Web Page:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की किसी सेल अथवा सेल रेंज में कम्प्यूटर/लेपटॉप में सेव फाइ्रल को जोडा जा सकता है, अथवा ऑनलाईन फाईल या डॉक्यूमेंट या किसी वेब पेज को एड किया जा सकता है।

2. Place in This Document:- इस विकल्प के द्वारा आप वर्तमान एक्सेल शीट की किसी सेल को दूसरी सेल में लिंक कर सकते है।

3. Create New Document:- इस विकल्प के द्वारा आप लिंक कर एक नई फाईल बना सकते है।

4. E-mail Address:- इस विकल्प के द्वारा आप ई-मेल एड्रेस को लिंक कर सकते है।

8. MS Excel Insert Menu Text:-

इसमें निम्न विकल्प होत है:-

a. MS Excel Insert Menu Header & Footer:-

यह एम.एस. एक्सेल का बहुत ही महत्वपूर्ण टूल है।

इसके द्वारा हम पेज में हेडर तथा फुटर डाल सकते है।

जैसे हमें कई बार पेज नंबर डालना होता है, यह कार्य इस विकल्प के द्वारा किया जा सकता है,

जिसमें पेज नंबर अपने आप बढते जाते हैं हमें हर पेज पर अलग-अलग नंबर डालने की आवश्यकता नहीं होती है।

आप एक्सेल शीट में हेडर-फुटर एक अन्य विकल्प से भी डाल सकते है, जिसके बारे में Page Layout मेन्यू में विस्तार से बताया गया है।

Page Layout Menu -Page Setup Men-Header/Footer Menu

b. MS Excel Insert Menu Signature Line:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपना डिजीटल सिग्नेचर एक्सेल फाईल में एड कर सकते है।

b. Object:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में दूसरी फाईल तथा उसके डेटा को एड कर सकते है। इसमें दो विकल्प मिलते हैः-

1.

1. Create New:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में अन्य फाईल जैसे कोई दूसरी एक्सेल फाईल, वर्ड फाईल, पॉवर पोइंट फाईल आदि एड कर सकते है।

2. Create from file:- इस विकल्प के द्वारा आप किसी दूसरी फाईल के टैक्स्ट को वर्तमान एक्सेल शीट फाईल में एड कर सकते है।

c. Text Box:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में टैक्स्ट बॉक्स इन्सर्ट किया जा सकता है।

d. Word Art:-

इस विकल्प के माध्यम से एक्सेल शीट में वर्ड आर्ट डाला जा सकता है, जो डिजाईन किया हुआ टैक्स्ट होता है।

9. MS Excel Insert Menu Symbols:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में मैथ्स की इक्वेशन तथा स्पेशल केरेक्टर डाल सकते हैः-

a. Symbol/Special Character:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल में की-बोर्ड द्वारा टाईप केरेक्टर के साथ ही स्पेशल केरेक्टर भी इन्सर्ट कर सकते है।

b. Equation:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल में मैथ्स की इक्वेशन को इन्सर्ट किया जा सकता है,

इसमें पहले से बनी हुई इक्वेशन का उपयोग भी किया जा सकता है,

इसके अलावा निम्न विकल्प मिलते हैः-

i. Ink Equation:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में अपने माउस से इक्वेशन को ड्रा कर सकते है अथवा लिख सकते है

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होगा, जिसमें निम्न विकल्प होते हैः-

1.

1. Write:- इस विकल्प पर क्लिक करने पर माउस का कर्सर एक पेंसिल की तरह बन जाता है, जिसके द्वारा आप इस डॉयलॉग बॉक्स में इक्वेशन ड्रा कर सकते है।

2. Erase:- इस विकल्प के द्वारा इक्वेशन को इरेज कर सकते है या मिटा सकते है।

3. Select and Correct:- इस विकल्प के द्वारा ड्रा की गई इक्वेशन को सेलेक्ट करके उसे करेक्ट किया जा सकता है।

4. Clear:- इस विकल्प के द्वारा ड्रा की गई इक्वेशन को हटाया जा सकता है।

ii. Insert New Equation:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपकी एक्सेल शीट में एक इक्वेशन बॉक्स  इन्सर्ट हो जाता है।



MS Excel Page Layout Menu in Hindi

MS Excel Page Layout Menu के द्वारा आप एक्सेल शीट के डाटा को विभिन्न प्रकार से व्यवस्थित कर सकते है। साथ ही फाईल का प्रिंट लेने हेतु विभिन्न प्रकार से एडजस्टमेंट कर सकते है। इस मेन्यू में आपको निम्नलिखित विकल्प मिलते हैः-

MS Excel Page Layout Menu :- Themes:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल वर्कबुक की शीट में अलग-अलग थीम का उपयोग कर सकते है।

पहले से दी हुई थीम्स में अलग-अलग फांट स्टाईल, अलग-अलग इफेक्ट तथा अलग-अलग कलर होते है।

जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते है। इस विकल्प का उपयोग करने पर फांट का इफेक्ट आप आसानी से देख सकते है।

इस विकल्प में आपको कलर तथा इफेक्ट का विकल्प मिलता है, इस दोनों विकल्प का बदलाव आपकी एक्सेल शीट में तभी दिखाई देता है, जब आपने शीट में कोई आब्जेक्अ जैसे शेप, इमेज अथवा टेबल इन्सर्ट की हो।

इसमें आप अपनी आवश्यकतानुसार नई थीम स्टाईल भी बना सकते है। इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते है:-

एक्सेल फाईल को प्रिंट करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इमेज के साथ जानने के लिए क्लिक करें।

इस विकल्प के द्वारा थीम का कलरबदल सकते है। यह इफेक्ट एक्सेल शीट में डाले गए ऑब्जेक्ट जैसे शेप, टेबल आदि पर दिखाई देता है।

MS Excel Page Layout Menu Image:-


3. Fonts:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट के फांट को बदल सकते है।

ms excel theme image:-


4. Effects:-

इस विकल्प के द्वारा विभिन्न प्रकार के इफेक्ट का उपयोग किया जा सकता है। यह इफेक्ट एक्सेल शीट में डाले गए ऑब्जेक्ट जैसे शेप, टेबल आदि पर दिखाई देता है।

MS Excel Page Layout Menu Page Setup Option :-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल को प्रिंट करने के लिए पेजो का सेटअप कर सकते है, इसके लिए निम्न विकल्प उपलब्ध होते हैः-

नोट:- इस विकल्प के डॉयलॉग बॉक्स को ओपन करने के लिए इस विकल्प के दांए कोने पर नीचे एक छोटा सा एरो दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

ms excel page setup Image:-

1) Page:-

इस विकल्प के द्वारा आप पेज के साइज तथा आरिएंटेशन को सेट कर सकते है, इसमें निम्न आवश्यक विकल्प होते है:-

i. Orientation:-

इसमें यह सेट किया जा सकता है कि पेज को Portrait प्रिंट करना है अथवा Landscape। इसमें दो विकल्प मिलते है:-

1.

1. Portrait:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को Verticle रूप में सेट कर सकते है, जिसकी Height, Width से अधिक होती है।

2. Landscape:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को Horizontal रूप में सेट कर सकते है, जिसकी Width, Height से अधिक होती है।

ii. Scaling:-

इसमें पेज पर प्रिंट करने हेतु एक्सेल शीट के डाटा का स्केल सेट किया जा सकता है।

इसमें दो विकल्प Adjust to तथा Fit to विकल्प होते है, जिनमें से आप एक बार में कोई एक ही उपयोग कर सकते है।

1.Adjust to:- कई बार एक्सेल शीट का डाटा अधिक होता है, जो एक पेज में प्रिंट नहीं हो पाता है, इसलिए हम इस विकल्प में शीट के टैक्स्ट का स्केल कम या ज्यादा सेट करके प्रिंट हेतु डाटा को सेट कर सकते है।

इसमें पेज को 10 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत के बीच में स्केल कर सकते है।

2. Fit to:- इस विकल्प का उपयोग भी एक्सेल शीट के डाटा को प्रिंट हेतु सेट करने के लिए किया जाता है।

लेकिन इसमें स्केल हेतु प्रतिशत के स्थान पर पेजों की संख्या का उपयोग करते है।

इसमें पहले विकल्प के द्वारा कॉलम को कितने पेज में प्रिंट करना है, यह सेट किया जाता है। तथा दूसरे विकल्प के द्वारा रो को कितने पेज में प्रिंट करना है, यह सेट किया जाता है।

iii. Paper Size:-

इस विकल्प के द्वारा पेज के साइज को डिफाईन किया जा सकता है, जैसे हमे किस पेज साइज पर प्रिंट लेना है, A4, A3, A5, Legal, Letter आदि

iv. Print Quality:-

इस विकल्प के द्वारा प्रिंट की क्वालिटी को डिफाईन किया जाता है। यह By Default 600dpi पर सेट होती है।

2) MS Excel Page Layout Menu Margins Option:-

इस विकल्प के द्वारा पेज के मार्जिन को सेट किया जा सकता है,

अर्थात एक्सेल शीट का डाटा अथवा टैक्स्ट प्रिंट होने वाले पेज के किनारो से कितनी दूर होगा, सेट किया जा सकता है।

एक्सेल फाईल में टैक्स्ट तथा ऑब्जेक्ट  को प्रिंट किए जाने वाले पेज के Top, Bottom, Left, Right किनारों (Edges) से कितनी दूरी पर रखना है, इस दूरी को मार्जिन (Margin)  कहते है।

ms excel page margin image:-


इसमें निम्न विकल्प होते हैः-

1. Top:- इसके द्वारा पेज के Top किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

2. Bottom:- इसके द्वारा पेज के Bottom किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

3. Left:- इसके द्वारा पेज के Left किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

4. Right:- इसके द्वारा पेज के Right किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

5. Header:- इस विकल्प के द्वारा हेडर की पेज के Top किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

6. Footer:- इस विकल्प के द्वारा फुटर की पेज के Bottom किनारे से दूरी को कम-ज्यादा कर सकते है।

7. Center on Page:- इस विकल्प के द्वारा डाटा को पेज के सेंटर में किया जा सकता है, इसमें दो विकल्प मिलते है:-

1. Horizontally:- इस विकल्प के द्वारा डाटा को Horizontally पेज के सेंटर में किया जा सकता है।

2. Vertically:- इस विकल्प के द्वारा डाटा को Vertically पेज के सेंटर में किया जा सकता है।

3) MS Excel Page Layout Menu Header & Footer Option:-

इस विकल्प के द्वारा प्रिंट किए जाने वाले पेज में हेडर तथा फुटर डाल सकते है।

जैसे किसी फाईल में हम चाहते है कि पेज नंबर डला हो अथवा कोई टैक्स्ट डला हो जो हर पेज पर आए तो हम हेडर तथा फुटर के द्वारा यह सेट कर सकते है।

इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते हैः-

ms excel header and footer image:-


i. Header:-

इस विकल्प में आप पहले से बना हुआ हेडर का उपयोग कर सकते है,

अथवा Custom Header विकल्प के द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार हेडर बना सकते है।

ii. Footer:-

इस विकल्प में आप पहले से बना हुआ हेडर का उपयोग कर सकते है,

अथवा Custom Footer विकल्प के द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार फुटर बना सकते है।

iii. Different odd and Even Page:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करने पर आप एक्सेल फाईल के odd नंबर वाले पेज के लिए अलग Header-Footer तथा Even नंबर वाले पेज के लिए अलग Header-Footer  सेट कर सकते है।

इस विकल्प हेतु अलग-अलग हेडर-फुटर बनाने के लिए Custome Header अथवा Custome Footer विकल्प का उपयोग करना होता है।

iv. Different First Page:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करने पर आप एक्सेल फाइ्रल के पहले पेज के लिए अलग Header-Footer  सेट कर सकते है।

इस विकल्प हेतु पहले पेज हेतु अलग हेडर-फुटर बनाने के लिए Custome Header अथवा Custome Footer विकल्प का उपयोग करना होता है।

v. Scale with document:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करने पर हेडर-फुटर पेज की स्केल के अनुसार छोटा-बड़ा हो जाता है,

आपको मेन्यूअली नहीं करना पडता है।

vi. Align with page margins:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करने पर हेडर-फुटर पेज के मार्जिन के अनुसार एलाइन हो जाते है।

4) MS Excel Page Layout Menu Sheet Option:-

इस विकल्प के द्वारा प्रिंट एरिया को डिफाइन किया जा सकता है,साथ ही अन्य कार्य भी किए जा सकते है,

इसमें निम्न विकल्प होते है:-

ms excel print menu image:-


i. Print Area:-

कई बार एक्सेल शीट में डाटा बहुत अधिक होता है,

ऐसे में हम इस विकल्प का उपयोग करके प्रिंट एरिया डिफाईन कर सकते है, कि शीट का कितना डाटा प्रिंट करना है।

ii. Print Titles:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की कौन सी रो अथवा कॉलम हर पेज पर रिपीट करना है, सेट किया जा सकता है,

इसमें निम्न विकल्प होते है:-

1.

1. Rows to repeat at top:-इस विकल्प में एक्सेल सीट की उन रो को डिफाईन किया जा सकता है, जिन्हें प्रत्येक पेज पर रिपीट करना है।

2. Column to repeat at left:- इस विकल्प में एक्सेल सीट के उन कॉलम को डिफाईन किया जा सकता है, जिन्हें प्रत्येक पेज पर रिपीट करना है।

iii. Print:-

इस विकल्प के द्वारा यह सेट कर सकते है, कि पेज पर क्या प्रिंट होगा:-

1.

1. Gridlines:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर प्रिंट होने वाले पेज में एक्सेल शीट की ग्रीड लाईन भी प्रिंट होती है।

2. Black and White:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर प्रिंट होने वाला पेज Black and White हो जाता है। यदि पेज में अलग-अलग कलर है, तब भी प्रिंट Black and White ही आएगा।

3. Draft Quality:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर प्रिंट होन वाले पेज से सभी ऑब्जेक्ट तथा फार्मेटिंग हट जाती है।

4. Row and Column Headings:- इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करने पर एक्सेल शीट में दी गई रो हेडिंग 1, 2, 3 ….. तथा एक्सेल शीट में दी गई हेडिंग A, B, C ….. आदि भी प्रिंट होती है।

5. Comments:- यदि आपने एक्सेल शीट में कमेंटस डाले है तो इस विकल्प के द्वारा उन्हें किस प्रकार प्रिंट करना है, यह सेट किया जा सकता है।

1. None:- इस विकल्प को चुनने पर कमेंटस प्रिंट नहीं होते है।

2. Print End of Sheet:- इस विकल्प को चुनने पर कमेंटस पेज के अंत में प्रिंट होते है।

3. Pront as displayed on sheet:- इस विकल्प को चुनने पर कमेंट्स जैसे एक्सेल शीट पर दिखाई देते है, वैसे ही प्रिंट होते है।

6. Cell errors as:-

यदि एक्सेल शीट की सेल में कोई Error होती है, तो उसे पेज पर कैसे प्रिंट करना है,

इस विकल्प के द्वारा सेट किया जा सकता है। इसमें निम्न विकल्प होते है:-

1.

1. Displayed:- इस विकल्प को चुनने पर Error पेज में प्रिंट होती है।

2. Blank:- इस विकल्प को चुनने पर Error के स्थान पर खाली सेल प्रिंट होती है।

3. –-:- इस विकल्प को चुनने पर Error के स्थान पर –- प्रिंट होता है।

4. N/A:- इस विकल्प को चुनने पर Error के स्थान पर N/A प्रिंट होता है।

iv. Page Order:-

इस विकल्प के द्वारा सेट किया जा सकता है, कि पेज किस क्रम में प्रिंट होंगे।

1.

1. Down, then over:- इस विकल्प को चुनने पर पहले नीचे के पेज प्रिंट होते है, उसके बाद ऊपर के पेज प्रिंट होते है।

2. Over, then Down:- इस विकल्प को चुनने पर पहले ऊपर के पेज प्रिंट होते है, उसके बाद नीचे के पेज प्रिंट होते है।

5) MS Excel Page Layout Menu Breaks Option:-

कई बार एक्सेल शीट में कार्य करते समय डाटा बहुत अधिक होता है।

ऐसे में शीट के अलग-अलग भाग को अलग-अलग पेज में रख सकते है।

इसके लिए एक्सेल फाईल में पेज ब्रेक का विकल्प होता है।

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट को अलग-अलग पेज में ब्रेक कर सकते है।

इस विकल्प में आपको निम्न विकल्प मिलेंगेः-

i. Insert Page Breaks:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में पेज ब्रेक डाल सकते है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर जिस सेल को वर्तमान में सेलेक्ट किया होता है, वहां से पेज ब्रेक हो जाता है।

ii. Remove Page Breaks:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में डाले गए किसी पेज ब्रेक को हटाया जा सकता है।

iii. Reset All page Breaks:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में डाले गए सभी पेज ब्रेक्स को एक साथ हटाया जा सकता है।

6) MS Excel Page Layout Menu Background Option:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में बेकग्राउण्ड में पिक्चर डाल सकते है।

7) MS Excel Page Layout Menu Arrange Option:-

यदि एक्सेल शीट में कोई ऑब्जेक्ट जैसे शैप, इमेज, 3-डी मॉडल आदि इन्सर्ट करते है,

तो इस विकल्प के द्वारा उनकी पॉजीशन तथा ओरिएंटेशन को अरेंज किया जा सकता है। इसमें निम्न विकल्प है:-

i. Bring Forward:-

यदि आप अपनी एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट जैसे शैप, इमेज, 3-डी मॉडल आदि का उपयोग करते है,

तो कई बार एक ऑब्जेक्ट दूसरे ऑब्जेक्ट के कुछ हिस्से के आगे-पीछे आ जाता है,

ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा ऑब्जेक्ट आगे रहेगा।

1. Bring Forward:- यदि आपने एक से अधिक ऑब्जेक्ट को एक्सेल शीट में इन्सर्ट किया हो तो इस विकल्प पर क्लिक करने पर सेलेक्ट किया हुआ ऑब्जेक्ट आगे वाले ऑब्जेक्ट के आगे आ जाता है।

2. Bring Front:- यदि आपने दो से अधिक ऑब्जेक्ट को एक्सेल शीट में इन्सर्ट किया हो तो इस विकल्प का उपयोग करने पर सेलेक्ट किया हुआ ऑब्जेक्ट सभी ऑब्जेक्ट के आगे आ जाता है।

ii. Send Backward:-

यदि आप अपनी एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट जैसे शैप, इमेज, 3-डी मॉडल आदि का उपयोग करते है,

तो कई बार एक ऑब्जेक्ट दूसरे ऑब्जेक्ट के कुछ हिस्से के आगे-पीछे आ जाता है,

ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा ऑब्जेक्ट पीछे रहेगा।

1.

1. Send Backward:- यदि आपने एक से अधिक ऑब्जेक्ट को एक्सेल शीट में इन्सर्ट किया हो तो इस विकल्प पर क्लिक करने पर सेलेक्ट किया हुआ ऑब्जेक्ट पीछे वाले ऑब्जेक्ट के पीछे चला जाता है।

2. Send to Back:- यदि आपने दो से अधिक ऑब्जेक्ट को एक्सेल शीट में इन्सर्ट किया हो तो इस विकल्प का उपयोग करने पर सेलेक्ट किया हुआ ऑब्जेक्ट सभी ऑब्जेक्ट के पीछे चला जाता है।

iii. Selection Pane:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साईड बार/पेन ओपन होगा,

जिसमें एक्सेल फाईल में उपयोग किए गए सभी ऑब्जेक्ट की लिस्ट देख सकते है।

तथा यहां आपको दो विकल्प मिलते हैः-

1.

1. Hide All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी एक्सेल एक्सेल फाईल में उपयोग किए गए सभी ऑब्जेक्ट को छिपा सकते है।

2. Show All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी एक्सेल फाईल में उपयोग किए गए सभी ऑब्जेक्ट को दिखा सकते है।

iv. Align:-

यदि एक्सेल शीट में ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया गया हो तो उन्हें शीट में एलाइन करने के लिए निम्न विकल्प मिलते है:-

a. Snap to Grid:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर आप ऑब्जेक्ट को एक्सेल शीट की ग्रीड के अनुसार मूव कर सकते है।

इसमें मूव करने पर ऑब्जेक्ट ग्रीड लाईन पर ही एलाइन होता है।

b. View Gridlines:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में दिखाई दे रही ग्रीड लाईनो को शो तथा हाइड कर सकते है।

c. Snap to Shape:-

यदि आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के अनुसार मूव कर सकते सकते है।

d. Align Left:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के Left में मूव कर सकते सकते है।

e. Align Center:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा दोनो ऑब्जेक्ट को सेंटर में मूव कर सकते सकते है।

f. Align Right:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के Right में मूव कर सकते सकते है।

g. Align Top:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के Top में मूव कर सकते सकते है।

h. Align Middle:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के Middle में मूव कर सकते सकते है।

i. Align Bottom:-

आपने एक्सेल फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा एक ऑब्जेक्ट को दूसरे ऑब्जेक्ट के Bottom में मूव कर सकते सकते है।

j. Distribute Horizontally:-

आपने एक्सेल फाईल में दो से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा सभी ऑब्जेक्ट को Horizontally Distribute मूव कर सकते है।

k. Distribute Vertically:-

आपने एक्सेल फाईल में दो से अधिक ऑब्जेक्ट को इन्सर्ट किया है तो आप इस विकल्प के द्वारा सभी ऑब्जेक्ट को Vertically Distribute मूव कर सकते है।

2. Group:-

यदि आपकी फाईल में एक से अधिक ऑब्जेक्ट है, तथा आप चाहते है कि उनका एलाइनमेंट तथा अन्य सभी बदलाव एक साथ करें,

तो इस विकल्प के द्वारा आप उन्हें ग्रुप कर सकते है।

ग्रुप करने के लिए आपको उन सभी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करना होगा, जिन्हें ग्रुप करना है,

इसके बाद इस विकल्प पर क्लिक करें।

3. Ungroup:-

इस विकल्प के द्वारा आप ग्रुप किए गए ऑब्जेक्ट को अनग्रुप कर सकते है।

4. Rotate:-

इस विकल्प के द्वारा आप आब्जेक्ट को अथवा ऑब्जेक्ट ग्रुप को रोटेट (घुमा) कर सकते है।


अपनी हिन्दी टाईपिंग स्पीड को 50 WPM से अधिक बढाने का सरल उपाय


MS Excel Formula Menu in Hindi

एम.एस. एक्सेल का सबसे महत्वूपर्ण फीचर है, MS Excel Formula Menu एम.एस.एक्सेल में हम कई प्रकार के फार्मुला का उपयोग कर सकते है।

इसके लिए एम.एस. एक्सेल में Formulas मेन्यू दिया गया है। तथा साथ ही एक फार्मुला बार भी दी गई है, जिसकी मदद से हम आसानी से अपने डाटा पर फार्मुला लगा सकते है। इसमें निम्नलिखित विकल्प होते है:-

1. MS Excel Formula Menu Insert Function Option:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया डायलॉग बॉक्स ओपन होता है,

जिसमें विभिन्न फार्मुला हेतु विकल्प होता है, जिसके माध्यम से आप सेलेक्टेड सेल में फार्मुला लगा सकते है।

एक्सेल शीट में फार्मुला डालने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के लिए क्लिक करें।

2. MS Excel Formula Menu Function Library Option:-

इस विकल्प में एक्सेल शीट में उपयोग किए जाने वाले फार्मुलो को केटेगरी के अनुसार अलग-अलग करके बताया गया है,

इस विकल्प के माध्यम से भी आप शीट में फार्मुला लगा सकते है।

a. AutoSum:-

इस विकल्प Sum, Average, Maximum, Minimum जैसे फार्मुला का शॉटकर्ट दिया गया है।

सामान्य एक्सेल शीट में कार्य करते समय इन फार्मुला की अधिक आवश्यकता होती है।

इस विकल्प के माध्यम से आप सीधे ही किसी सेल में फार्मुला लगा सकते है।

MS Excel Formula Menu Image:-


b. Recently Used:-

इस विकल्प में वे फार्मुला दिखाई देते है, जो आपने एक्सेल शीट में उपयोग किए होंगे।

c. Financial:-

इस विकल्प में फायनेंस से संबंधित फार्मुला की सूची होती है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

d. Logical:-

इस विकल्प में लॉजिकल फार्मुला जैसे AND, OR, NOT आदि प्रकार के फार्मुला की सूची होती है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

e. Text:-

इस विकल्प में टैक्स्ट पर लगाए जा सकने वाले फामुर्ला की सूची होती है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

f. Date & Time:-

इस विकल्प में दिनांक तथा समय पर लगाए जा सकते वाले फामुर्ला की सूची होती है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

g. Lookup & Reference:-

इस विकल्प के द्वारा लूकअप तथा रिफरेंस से संबंधित फामुर्ला की सूची होती है, जैसे आप रिफरेंस के लिए कोई लिंक अथवा हाइपरलिंक लगा सकते है।

अन्य फार्मुला की सूची से अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला चुन सकते है।

h. Math & Trig:-

इस विकल्प में मैथ्स तथा ट्रिग्नोमेट्री से संबंधित फार्मुला की सुची होती है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

i. More Functions:-

ऊपर दी गई केटेगरी से अलग फार्मुला इस विकल्प में मिलते है, जिनमें से आप अपनी आवश्यकतानुसार फार्मुला उपयोग कर सकते है।

3. MS Excel Formula Menu Defined Names Option:-

किसी भी सेल में फार्मुला लगाने के लिए हमें सेल की रेंज को डिफाईन करना होता है, अर्थात हमें एक्सेल शीट की किस-किस सेल पर फार्मुला लगाना है, यह डिफाईन करना होता है।

यदि एक ही सेल रेंज का उपयोग हमें एक से अधिक जगह पर अलग-अलग फार्मुला पर करना हो तो हमें सभी जगह सेल रेंज को डिफाईन करना होगा।

इससे बचने के लिए एक्सेल में Defined Names विकल्प मिलता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकतानुसार चुनी गई सेल रेंज को एक नाम दे सकते है,

तथा फार्मुला लगाते समय सेल रेंज के स्थान पर उस नाम को ही उपयोग कर सकते है।

इस प्रकार हम अलग-अलग जगह फार्मुला का उपयोग करें तब भी हमे केवल सेल रेंज के लिए दिया गया नाम ही डालना होता है।

a. MS Excel Formula Menu Name Manager Option:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है, जिसमें आपको एक्सेल वर्कबुक/शीट में डिफाईन किए गए नाम की सूची मिलती है,

इसके साथ ही इसमें आपको किसी सेल रेंज के लिए नाम डिफाईन करने अर्थात सेलों के समूह को नाम देने का विकल्प मिलता है,

आपके द्वारा इस विकल्प के द्वारा हम किसी सेल रेंज हेतु नाम दे सकते है,

तथा पहले से बने हुए नाम को एडिट करने का विकल्प मिलता है, तथा नाम को डेलेट करने का विकल्प भी मिलता है।

इसके अलावा इसमें आपको एक विकल्प Filter मिलता है, जिससे आप नाम को फिल्टर कर देख सकते है।

b. Define Name:-

इस विकल्प के द्वारा हम किसी भी सेल रेंज अर्थात सेलों के समूह को नाम दे सकते है।

साथ ही इस विकल्प में हम उस नाम का स्कोप पर डिफाईन कर सकते है,

अर्थात वह नाम केवल एक शीट में उपयोग किया जा सकता है, अथवा पूरी एक्सेल वर्कबुक फाईल में।

c. Use in Formula:-

इस विकल्प के द्वारा आप किसी फार्मुला में डिफाईन किए गए नाम का उपयोग कर सकते है।

d. Create from Selection:-

ऊपर दिए गए विकल्पों की तरह ही यह भी किसी सेल रेंज के लिए नाम डिफाईन करने का काम करता है।

इसमें अंतर यह है कि आप जिस सेल रेंज हेतु नाम डिफाईन करना चाहते है,

उन्ही सेलों में से आप Top Row, Bottom Row, Left Column, Right Column की वेल्यू को ही डायरेक्ट सेल रेंज का नाम बना सकते है।

4. MS Excel Formula Menu Formula Auditing Option:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट में लगाए गए फार्मुला की ऑडिट की जा सकती है।

अर्थात कौन सी वेल्यू कहां पर उपयोग हो रही है, साथ ही किस फार्मुला में Error आ रही है आदि।

a. Trace Precedents:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर जिस सेल रेंज (Precedents Cells) पर फार्मुला लगाया गया है,

तथा जिस सेल (Dependents Cell) में उस फार्मुले का रिजल्ट दिखाया गया है, के बीच रिलेशन को एरो की मदद से दिखाया जाता है।

इस विकल्प का उपयोग करने के लिए आपको उस सेल (Dependents Cell)  को सेलेक्ट करना होगा जिसमें फार्मुला लगाया गया है

अर्थात जिसमें फार्मुला का रिजल्ट दिखाया गया है।

इसमें एरो सेल रेंज (Precedents Cells) से फार्मुला रिजल्ट वाली सेल (Dependents Cell)  की तरफ बनता है।

b. Trace Dependents:-

इस विकल्प का कार्य भी Trace Precedents की तरह ही है।

इसमें अंतर इतना है, कि इसमें एरो Dependents Cell से Precedents Cell की ओर बनता है।

c. Remove Arrows:-

 इस विकल्प के द्वारा Dependents Cell तथा Precedents Cell के बीच लगाए गए एरो को हटाया जा सकता है।

d. Show Formulas:-

यदि आप चाहते है, एक्सेल शीट में लगाए गए फार्मुले वाली सेलों में वेल्यू के स्थान पर सभी सेलों में फार्मुला दिखाई दे तो आप इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

e. Error Checking:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में लगाए गए फार्मुला की Error चेक कर सकते है, तथा उन्हें ठीक भी कर सकते है।

f. Evaluate Formula:-

यदि आपने एक्सेल शीट की किसी सेल में कोई काम्प्लेक्स या बड़ा फार्मुला लगाया है,

अर्थात एक ही सेल में एक से अधिक फार्मुला लगाए है तथा आप चाहते है, कि किस फार्मुला की वैल्यू क्या आ रही है, तो आप इस विकल्प पर क्लिक करके पता कर सकते है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स ओपन होगा, जिसमें आपका सेल में लगाया गया फार्मुला दिखाई देगा,

तथा एक विकल्प Evaluate दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने पर आपका फार्मुला एक-एक स्टेप करके पूरा केलकुलेशन करेगा, इसमें हर केलकुलेशन के लिए Evaluate विकल्प को क्लिक करना होगा।

g. MS Excel Formula Menu Watch Window Option:-

कई बार एक्सेल शीट में डाटा बहुत अधिक होता है।

ऐसे में यदि हमें डाटा में कोई बदलाव या अपडेशन करना हो तथा हम चाहते है, कि फाईनल वेल्यू में क्या बदलाव हो रहा है,

वह भी दिखाई दे तो आप इस विकल्प का उपयोग कर सकते है।

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होगा, इसमें आपको उस सेल रेंज की वेल्यू देना है,

जिसे आप देखना चाहते है,

तथा ओ.के. बटन पर क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है,

जिसमें सेलेक्ट की गई सेल रेंज की वेल्यू दिखाई देती है, तथा आप जब भी कोई अपडेशन या बदलाव करते है, तो उसमें जो बदलाव होता है, वह भी दिखाई देता है।

5. MS Excel Formula Menu Calculation Option:-

एक्सेल शीट में केलकुलेशन के लिए दो तरीके होते है, Automatic & Manual ।

a. Calculation Options:-

 सामान्यत: Automatic विकल्प एक्टिव रहता है। यदि आपने किसी सेल रेंज में कोई फार्मुला लगाया है।

तथा बाद में आप उस सेल रेंज में कोई डाटा अपडेट करते है या बदलते है, तो उस सेल रेंज के डाटा को उपयोग करने वाले फार्मुला में भी Automatic Calculation अपडेट हो जाता है।

इसके अलावा यदि हम इस विकल्प में Manual विकल्प को एक्टिव कर देते है तो सेल रेंज के डाटा में बदलाव करने पर सेल रेंज के डाटा का उपयोग करने वाले फार्मुला में डाटा अपडेट नहीं होता है।

उसे  मेन्यूअली करना होता है।

b. Calculate Now:-

यदि Calculation Options में Manual विकल्प को एक्टिव कर देते है तो सेल रेंज के डाटा में बदलाव करने पर सेल रेंज के डाटा का उपयोग करने वाले फार्मुला में डाटा अपडेट नहीं होता है।

उसे अपडेट करने के लिए Calculate Now पर क्लिक करना होता है।

इस विकल्प  पर क्लिक करने पर पूरी एक्सेल वर्कबुक फाईल की सभी शीटों में फार्मुला डाटा अपडेट हो जाता है।

c. Calculate Sheet:-

यह विकल्प भी Calculate Now विकल्प की तरह ही कार्य करता है,

इसमें अंतर यह है कि इस विकल्प पर क्लिक करने पर यह उसी शीट के फार्मुला में डाटा अपडेट करता है,

MS Excel Data Menu in hindi

एम.एस. एक्सेल में  डाटा टेबल फार्म में होता है। इसलिए उसमें विभिन्न प्रकार के डाटा वेलीडेशन, फिल्टर आदि कार्य किए जा सकते है। इस प्रकार के कार्यो हेतु MS Excel Data Menu होता है।

इस विकल्प का अधिकांश उपयोग एडवांस डाटा मेनीपुलेशन, एक्सेस, तथा वेलीडेशन आदि कार्यो के लिए किया जाता है।

इसमें निम्न लिखित आवश्यक विकल्प होते है:-

1. MS Excel Data Menu Sort & Filter Menu:-

इस विकल्प के द्वारा डाटा को एक क्रम में व्यवस्थिति किया जा सकता है,

साथ ही अपनी आवश्यकतानुसार डाटा को फिल्टर कर देखा जा सकता है:-

i. Sort :-

एक्सेल शीट में कई बार हमें डाटा को एक सीरीज जैसे घटते क्रम अथवा बढते क्रम में व्यवस्थित करना होता है,

अथवा अंग्रेजी के अल्फाबेट के क्रम A to Z अथवा Z to A में व्यवस्थित करना होता है,

यह कार्य हम Sort विकल्प के द्वारा कर सकते है।

इस विकल्प में आपको अपनी आवश्यकतानुसार डाटा को Sort करने के लिए Custom Sort का विकल्प मिलता है।

एक्सेल शीट में डाटा को Sort करने की प्रक्रिया के लिए क्लिक करें।

ii. Filter:-

एक्सेल शीट में कार्य करते समय कई बार एक शीट में बहुत अधिक डाटा होता है,

ऐसे में यदि हमे कोई चुनिंदा डाटा देखना होता है, तो हम डाटा को फिल्टर विकल्प का उपयोग करके देख सकते है।

जैसे यदि एक्सेल शीट में एक वर्ष के बारह महिनो का डाटा है, और आप चाहते है, कि केवल किसी एक महिने का ही डाटा देखे तो आप फिल्टर विकल्प का उपयोग कर सकते है।

एक्सेल शीट में डाटा को Filter करने की प्रक्रिया के लिए क्लिक करें।

MS Excel Data Menu Data Image:-


2. MS Excel Data Menu Data Tools Option:-

इस विकल्प के द्वारा डाटा वेलीडेशन आदि कार्य किया जा सकता है:-

a. Data Validation:-

कई बार एक्सेल शीट में हमे आवश्यकता होती है, कि किसी कॉलम अथवा रो अथवा सेल में केवल एक प्रकार का ही डाटा आए।

जैसे यदि किसी सेल  में केवल नंबर आना चाहिए तो आप उसे वेलीडेट कर सकते है,

यदि उस सेल में कोई टैक्स्ट इंटर किया जाए तो एक मैसेज के द्वारा उसे रोक दिया जाता है।

b. Text to Column:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक कॉलम के डाटा को एक से अधिक कॉलम में डिवाइड कर सकते है।

इस विकल्प में डाटा को डिवाइड करने के लिए विभिन्न विकल्पों का उपयोग किया जाता है,

जैसे आप उन टैक्स्ट अथवा डाटा को दूसरे कॉलम में डिवाईड कर सकते है, जिनके बीच स्पेस हो।

c. Flash Fill:-

यह एक बहुत ही सुविधाजनक विकल्प है।

इस विकल्प के द्वारा आप किसी कॉलम के डाटा को उसके पेटर्न के द्वारा किसी दूसरे कॉलम में कॉपी किया जा सकता है।

d. Remove Duplicates:-

इस विकल्प के माध्यम से किसी कॉलम की डुप्लीकेट वेल्यू को हटाया जा सकता है।

3. MS Excel Data Menu Outline Option:-

इस विकल्प के द्वारा आप दो या दो से अधिक कॉलम अथवा रो को एक साथ ग्रुप कर सकते है,

तथा उन्हें एक साथ हाइड अथवा शो कर सकते है।

4. MS Excel Data Menu Get & Transform Data Option:-

इस विकल्प के माध्यम से आप किसी दूसरी फाईल के डाटा को वर्तमान फाईल में एक्सेस कर सकते है।

इसमें आप इंटरनेट पर उपलब्ध फाईल को भी एक्सेस कर सकते है।

साथ ही आप डाटा को ट्रांसफार्म अर्थात बदलाव भी कर सकते है।

5. MS Excel Data Menu Queries & Connection Option:-

Get & Transform Data के द्वारा एक्सेस की गई फाईल तथा लिंक फाईलो को इस विकल्प के माध्यम से देखा जा सकता है।

लिंक की गई फाईल में यदि कोई डाटा अपडेट होता है, तो इस विकल्प के Refresh All विकल्प के माध्यम से वर्तमान फाईल में भी डाटा अपडेट किया जा सकता है।

6. MS Excel Data Menu ForeCast Option:-

यदि एक्सेल शीट में आपका डाटा दिनांको से संबंधित है, तो यह विकल्प डाटा के एनालिसीस के लिए मददगार होता है।

जैसे यदि आपका डाटा एक वर्ष में किसी प्रोडक्ट की सेल से संबंधित है तो आप किन्ही दो दिनांको के बीच फोरकास्ट देख सकते है।

इस विकल्प का उपयोग करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है, जिसमें ग्राफ के रूप में डाटा का फोरकास्ट दिखाया जाता है।

*

MS Excel Review Menu in Hindi

MS Excel Review Menu के द्वारा अपने एक्सेल फाईल डॉक्यूमेंट में सुझाव एवं करेक्शन, डाटा का दूसरी भाषा में ट्रांसलेशन आदि कार्य किए जा सकते है।

साथ ही इसके द्वारा एम.एस. एक्सेल फाईल के विकल्पों की भाषा को भी बदला जा सकता है। इसमें निम्न विकल्प हैः-

1. MS Excel Review Menu Proofing Option:-

a. Spelling:-

इस विकल्प के द्वारा आप स्पेलिंग तथा ग्रामर को चेक कर सकते है।

b. Thesaurus:-

इस विकल्प के द्वारा डॉक्यूमेंट में उपयोग किए गए शब्दों के समानार्थी एवं रिलेटिव शब्दो की लिस्ट प्राप्त की जा सकती है, जिससे उन्हें डॉक्यूमेंट में उपयोग किया जा सकता है।

c. Wordbook Statistics:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल वर्कबुक तथा उसकी शीट के डाटा को काउंट किया जा सकता है। इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होगा जिसमें पूरी एक्सेल फाईल में कितनी शीट है, कितनी टेबल है, कितने फार्मूला है तथा वर्तमान शीट में कितनी टेबल है, कितने फार्मूला है, कितनी शेल में डाटा है, आदि की जानकारी होती है।

2. MS Excel Review Menu Accessibility/Check Accessibility:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की एक्सेसिबिलिटी को चेक कर सकते हैः-

MS Excel Review Menu Image:-


a. Check Accessibility:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साइड बार/पेन ओपन होगा, जिसमें आपकी एक्सेल फाईल की त्रूटियां तथा उनके लिए सुझाव दिए होते है, जिन्हें आप ठीक कर सकते है।

b. Alt Text:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में किसी ऑब्जेक्ट के लिए अल्ट टैक्स्ट डाल सकते है।

c. Unmerge Cells:-

यदि आपने एक्सेल फाईल्स में सेल्स को मर्ज किया है तो इस विकल्प के द्वारा आप उन्हे Unmerge कर सकते है।

d. Options Ease of Access:-

इस विकल्प को क्लिक करने पर एक नया डॉयलॉग बॉक्स  ओपन होगा, इसमे आप एक्सेल फाईल को एडिट करने, विभिन्न टूल्स को शो तथा हाइड करने संबंधी कार्य कर सकते है।

e. Format As Table:-

सामान्यत: एक्सेल फाईल की शीट टेबल फार्म में होती है, लेकिन आप अपनी आवश्यकतानुसार Cells को भी पहले से दिए हुए टेबल टेम्प्लेट़स के द्वारा टेबल के रूप में डिजाईन कर सकते है अथवा अपनी आवश्यकतानुसार नई टेबल स्टाईल/डिजाईन कर सकते है। जिससे आपकी एक शीट में एक से अधिक टेबल को अलग-अलग डिजाईन तथा फार्मेट में बनाया जा सकेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपसे टेबल हेतु सेल्स की रेंज के लिए पूछा जाएगा, आप जितनी सेल्स की टेबल बनाना चाहते है, उन्हें सेलेक्ट करें तथा ओ.के. पर क्लिक करें।

3. MS Excel Review Menu Smart Lookup Option:-

इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साइड पेन ओपन होगा, जिसमें आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए सेल्स के डाटा के बारे ऑनलाईन जानकारी मिलती है। इस विकल्प का उपयोग करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है।

4. MS Excel Review Menu Language Option:-

1. Translate:- इस विकल्प के द्वारा आप अपने एक्सेल फाईल के किसी सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट अथवा पूरी फाईल को किसी दूसरी भाषा में ट्रंसलेट कर सकते है। इस विकल्प के उपयोग के लिए आपको ऑनलाईन इंटरनेट की आवश्यकता होती है।

5. MS Excel Review Menu Comments Option:-

1. New Comment:- इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल में कमेंट डाल सकते है।

2. Delete Comment:- इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल में कमेंट डेलेट कर सकते है।

3. Previous Comment:- इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल वर्तमान कमेंट से पिछले कमेंट पर जा सकते है।

4. Next Comment:- इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल वर्तमान कमेंट से अगले कमेंट पर जा सकते है।

5. Show/Hide Comments:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल में कमेंट को शो तथा हाइड कर सकते है।

6. Show All Comments:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल में सभी कमेंट को एक साथ शो कर सकते है।

6. MS Excel Review Menu Protect Option :-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में एडिटिंग को रेस्ट्रिक्ट/प्रोटेक्ट कर अनचाहे बदलावों को रोक सकते है।

a. Protect/Unprotect Sheet:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की किसी शीट हेतु पासवर्ड लगा सकते है, अथवा लगे हुए पासवर्ड को हटा सकते है।

b. Protect Workbook:-

इस विकल्प के द्वारा पूरी एक्सेल (वर्कबुक) फाईल को पासवर्ड प्रोटेक्टेड बनाया जा सकता है।

c. Allow Edit Ranges:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल की किसी पासवर्ड प्रोटेक्टेड शीट में कुछ सेल्स के लिए अलग से पासवर्ड लगा सकते है, ताकि उन चुनी हुई सेल्स के डाटा को चेंज किया जा सके। इस विकल्प का उपयोग करने पर आप एक्सेल शीट का पासवर्ड डाले बिना ही चुनी गई सेल्स का पासवर्ड डालकर सेल्स में बदलाव कर सकते है।

d. Unshare Workbook:-

इस विकल्प के द्वारा वर्कबुक को अनसेयर किया जा सकता है।

7. Hide Ink:-

इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल फाईल में उपयोग किए गए इंक को हाइड कर सकते है।

MS Excel View Menu in Hindi

MS Excel View Menu के द्वारा आप एक्सेल फाईल पर कार्य करते समय विभिन्न प्रकार के व्यू का उपयोग कर सकते है, साथ ही इसमें आपको एक एक्सेल फाईल को दूसरी एक्सेल फाईल से लिंक करने का विकल्प भी मिलता है, व उसके डाटा को भी उपयोग कर सकते है। इसमें निम्नलिखित विकल्प मिलते हैः-

1. Workbook Views :-

इस विकल्प के अंतर्गत एक्सेल फाईल के व्यू को बदला जा सकता है, इसमें निम्न प्रकार के व्यू उपलब्ध हैः-

a. Normal:-

एम.एस. एक्सेल फाईल को यह डिफाल्ट व्यू है जो किसी भी एक्सेल फाईल को ओपन करने पर दिखाई देता है।

b. Page Break View:-

यदि आपने एक्सेल फाईल में पेज ब्रेक डाले हो तो इस विकल्प के द्वारा आप केवल ब्रेक किए गए पेजों को देख सकते है, एक्सेल शीट का बाकि भाग इसमें डार्क ग्रे कलर में दिखाई देता है।

c. Page Layout:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी एक्सेल फाईल को अलग-अलग पेजों में देख सकते है।

d. Custom Views:-

इस विकल्प के द्वारा आप अपनी आवश्यकतानुसार कस्टम व्यू बना सकते है।

MS Excel View Menu Image:-


2. MS Excel View Menu Show Option:-

इस विकल्प में आपको निम्न विकल्प मिलते है:-

a. Ruler:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स को चेक करनें पर आप उपर तथा बांयी ओर दिखने वाले स्केल अर्थात रूलर को शो तथा हाइड कर सकते है।

b. Gridlines:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करके आप एक्सेल शीट पर ग्रिडलाईन अर्थात आडी-खडी लाईनो को शो तथा हाइड कर सकते है।

c. Formula Bar:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स  को चेक करनें पर आप एक्सेल फाईल में फार्मूला बार को शो तथा हाइड कर सकते है।

d. Headings:-

इस विकल्प के चेक बॉक्स पर चेक करने पर आप Row & Column हेडिंग्स को शो तथा हाइड कर सकते है।

1. Row Headings:- एक्सेल शीट पर 1, 2, 3, 4…… नंबर दिखाई देने वाली लाईन को रो हेडिंग कहते है।

2. Column Headings:- एक्सेल शीट पर A, B, C, D…… अल्फाबेट दिखाई देने वाली लाईन को कॉलम हेडिंग कहते है।

d. Headings:-

1. Zoom:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को जूम कर सकते है।

2. 100%:- इस विकल्प के द्वारा आप पेज को 100 प्रतिशत जूम कर सकते है।

3. Zoom to Selection:- इस विकल्प के द्वारा आप एक्सेल शीट में किसी सेलेक्ट किए गए हिस्से को जूम कर सकते है।

4. MS Excel View Menu Window Option:-

a. New Window:-

इस विकल्प के द्वारा वर्तमान खुली हुई एक्सेल फाईल की एक ओर नई कॉपी एक नई विंडो में ओपन कर सकते है। इस विकल्प की महत्वपूर्ण सुविधा यह है कि इसमें आप वर्तमान फाईल की कई कॉपी को एक साथ ओपन कर सकते है तथा सभी कॉपी मुख्य फाईल की तरह कार्य करती है। साथ ही किसी एक कॉपी में कोई बदलाव करने पर वह बदलाव सभी कॉपी में दिखाई देता है। वास्तव में इस विकल्प के द्वारा फाईल की कॉपी बनती नहीं है, केवल दिखाई देती है। फाईल को बंद करने पूरी कॉपनी अपने आप डेलेट हो जाती है।

b. Arrange All:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों को साथ में Virticle, Tiled, Horizontal आदि प्रकार से अरेंज कर सकते है। जिससे सभी को आसानी से देखा जा सके।

c. Freeze Panes (MS Excel View Menu Important):-

यह एम.एस. एक्सेल का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सुविधाजनक विकल्प है। जैसा कि नाम से ही दर्शित है। यह विकल्प एक्सेल शीट में रो तथा कॉलम को फ्रीज करने का कार्य करता है। कई बार एक्सेल फाईल में बहुत अधिक डाटा होता है और हमें स्क्रॉल करना होता है, लेकिन हमें कुछ रो अथवा कॉलम को हर बार देखना होता है, अर्थात यदि आप चाहते है कि कोई रो अथवा कॉलम स्क्रॉल न हो तो इस विकल्प के माध्यम से यह कार्य किया जा सकता है। इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते है:-

एक्सेल शीट को Data को Freeze करने की प्रक्रिया के लिए क्लिक करें।

1. Freeze Top Row:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट की पहली रो को फ्रीज किया जा सकता है।

2. Freeze First Column:- इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट के पहले कॉलम को फ्रीज किया जा सकता है

3. (Row and Column) Freeze Panes:- इस विकल्प के द्वारा हम अपनी आवश्यकतानुसार रो अथवा कॉलम को फ्रीज कर सकते है।

d. Split:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल शीट को दो या अधिक भागो में वर्टिकली स्प्लीट किया जा सकता है, जिसमें एक ही शीट में स्प्लीट किए हुए अलग-अलग भाग, अलग-अलग शीट की तरह कार्य करते है।

e. Hide:-

इस विकल्प के द्वारा एक्सेल फाईल को हाइड कर सकते है।

f. Unhide:-

इस विकल्प के द्वारा हाइड की गई एक्सेल फाईल को शो कर सकते है।

g. View Side by Side:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों को साईड बाय साइड व्यू कर सकते है।

h. Syncronous Scrolling:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा सभी को एक्सेल फाईलों की स्क्रोलिंग को सिंक्रोनाइज कर सकते है। अर्थात आप चाहते है कि एक फाईल को स्क्राल करने पर दूसरी फाईल अपने आप स्क्रॉल हो अथवा नहीं तो वह कार्य आप इस विकल्प के द्वारा कर सकते है।

i. Reset Window Position:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा आप फाईलो की पॉजिशन को रीसेट कर सकते है।

j. Switch Window:-

यदि आपने New Window विकल्प के द्वारा नई कॉपी ओपन की है अथवा एक से अधिक एक्सेल फाईल ओपन की हुई है तो इस विकल्प के द्वारा आप एक फाईल से दूसरी फाईल में जा सकते है।

5. MS Excel View Menu Macros Option :-

यइ विकल्प एक्सेल फाईल में किए गए बदलाव की प्रक्रियाओं को रिकार्ड करने के लिए किया जाता है। जिसे आप फिरसे किसी अन्य टैक्स्ट अथवा ऑब्जेक्ट  पर उपयोग कर सकते है।



Comments

Popular posts from this blog

D.C.A.ST -5

D.L.TEST EXAMINATION 2024

set cdr-1